बिनावर क्षेत्र के गांव ब्यौर के जंगल में अज्ञात बाइक मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल
बिनावर : जनपद बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव ब्यौर से सहोरा को जाने वाले रास्ते पर एक खेत में मंगलवार की सुबह को ग्रामीण अपने खेतों की ओर गए थे। जहां ग्रामीणों ने एक बाइक पैशन प्रो यूपी 24 ए एफ 6063 ब्लैक मॉडल को खेत में लावारिस स्थिति में पड़े देखा गया है, जिसकी ग्रामीणों ने सूचना थाना पुलिस को दी। अज्ञात लावारिस बाइक मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ से जानकारी लेना चाहा लेकिन उन्हों ने कॉल उठाना उचित नहीं समझा
इस संबंध में इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं थी अभी दिखवाते हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com