सात माह बाद मिला गुमशुदा नीलू, पुलिस ने सकुशल किया बरामद
बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने विशेष अभियान के तहत करीब सात माह से लापता चल रहे नगर के एक युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। युवक के मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। नगर के मोहल्ला संख्या 2 निवासी यशस्वी वाष्र्णेय उर्फ नीलू पुत्र मुकेश बाबू वाष्र्णेय 17 अक्टूबर 2025 को बिना बताए घर से चले गए थे। इस संबंध में उनके पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले की जांच उपनिरीक्षक रवेन्द्र सिंह राणा कर रहे थे। सोमवार को उपनिरीक्षक रवेन्द्र सिंह राणा ने पुलिस टीम के साथ पतारसी और सुरागरसी करते हुए युवक को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद युवक को उसके पिता मुकेश बाबू वाष्र्णेय के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और टीम का आभार जताया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

