8:25 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

तेज आंधी-बारिश से लाइन में फाल्ट, छह घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

तेज आंधी-बारिश से लाइन में फाल्ट, छह घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
बिल्सी। सोमवार की सुबह तड़के आई तेज आंधी और बारिश ने नगर की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। उझानी पावर स्टेशन से नगर क्षेत्र के बिजली घर को आने वाली मुख्य लाइन में फाल्ट हो जाने के कारण करीब छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इससे पूरे नगर में अंधेरा छाया रहा और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब चार बजे के आसपास अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान मुख्य लाइन में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह के समय बिजली न होने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित रही। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। बिजली गुल होने से दुकानदारों और छोटे व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित रहा। कई स्थानों पर इनवर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फाल्ट को ढूंढकर ठीक करने का काम शुरू किया। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विभागीय कर्मचारियों ने सुबह लगभग 10 बजे आपूर्ति बहाल कर दी। बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ जेपी सिंह ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के कारण मुख्य लाइन में फाल्ट आ गया था, जिसे समय रहते ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस