4:42 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बंगाल-असम-पांडिचेरी में जीत पर उझानी में भाजपाइयों का जश्न, घंटाघर पर बंटी मिठाई, हुई आतिशबाजी

बंगाल-असम-पांडिचेरी में जीत पर उझानी में भाजपाइयों का जश्न, घंटाघर पर बंटी मिठाई, हुई आतिशबाजी।

केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता भी रहे मौजूद।

उझानी, 4 मई 2026।

बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सोमवार शाम उझानी नगर का घंटाघर चौराहा जयघोष और आतिशबाजी से गूंज उठा। भारतीय जनता पार्टी उझानी नगर मंडल के तत्वावधान में हुए विजय उत्सव में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने भाग लिया।

शाम 6 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में सबसे पहले ढोल-नगाड़ों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। पूरे घंटाघर चौराहे को भगवा पताकाओं और गुब्बारों से सजाया गया था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार में मंत्री बी. एल. वर्मा ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास और सुशासन की नीति पर जनता की मुहर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया।


नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही यह ऐतिहासिक जीत संभव हुई है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने जीत उत्सव में आऐ सभी शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का आभार जताया। कार्यक्रम में देर शाम तक कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मिठाई बांटते रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। इस मौके पर अरूण अग्रवाल, किशनचंद्र शर्मा,राजीव गोयल,डाॅ आलोक कुमार गुप्ता, कमलेश वार्ष्णेय, राजीव गोयल, राहुल शंखधार, रानी सिंह पुंडीर,सुमन,करूणा सोलंकी, रेनू सिंह पवन वार्ष्णेय, संजीव गुप्ता,जमीर खां, सागर छाबड़ा, विवेक माहेश्वरी,संदीप सक्सेना, विवेक राष्ट्रवादी,युवा नेता कार्तिक अग्रवाल उर्फ बाबू, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस