12:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

असम – बंगाल में भाजपा को मिली बढ़त पर बिल्सी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न

बिल्सी। असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की
मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बढत मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिल्सी नगर में जश्न का माहौल देखा गया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाईं खिलाई! नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी के नेतत्व में भाजपा कार्यकर्ता बिल्सी के बालाजी तिराहा पर एकत्र हुए। टीवी और सोशल मीडिया पर मतगणना के रुझानों में भाजपा
को बह़मत मिलने की खबर फैलते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ‘जय श्रीराम’ तथा ‘भारतीय जनता पार्टी ‘ जिंदाबाद’ के नारे लगाए! उन्होंने राहगीरों को भी मिठाई बांटकर अपनी खुशी
साझा की। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य
माहेश्वरी, नगर पालिका अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर,
समाजसेवी दीपक चौहान और नगर पालिका सदस्य सूर्य
प्रकाश देवल सहित कई गणमान्य व्याक्ति उपस्थित रहे।
नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी की नीतियों और कार्यकर्ताओं की कडी मेहनत की जीत बताया। नगर पालिका अध्यक्ष पति ओम प्रकाश सागर ने कहा पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव चाहती थी। समाजसेवी दीपक चौहान ने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन के लिए मतदान किया है, जिसका परिणाम स्पष्ट है। कार्यक्रम के अंत तक बालाजी तिराहे पर बडी संख्या में भाजपा समर्थक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे जिससे उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह जीत आगामी चुनावों के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
इस मौके पर गगन राठी, डॉ राजाबाब् वाष्णेय, सत्यपाल
वार्ष्णेय, बिनोद पालीवाल, हरिओम राठौर, राहुल
वार्ष्णेय, राहल माहेश्वरी, तेज प्रताप सिंह, तेजस्वी सागर
डॉ अजीत सिंह, मनोज जैन आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस