2:37 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में पानी भरने को लेकर महाभारत – दंपति से मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

उझानी में पानी भरने को लेकर महाभारत – दंपति से मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज।

उझानी, बदायूं 4 मई ।

कोतवाली उझानी क्षेत्र के मोहल्ला गंजशहीदा में नल से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार, मोहल्ला गंजशहीदा निवासी कशिश पत्नी प्रमोद गौतम 21 अप्रैल 2026 को शाम करीब 8 बजे नल पर पानी भर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान सचिन उर्फ राजा पुत्र श्रीपाल वहां आया और पानी भरने से मना करते हुए हत्थे का बोल्ट खोलने लगा। विरोध करने पर उसने झगड़ा शुरू कर दिया।

शोर सुनकर पीड़िता के पति प्रमोद गौतम मौके पर पहुंचे। आरोप है कि तभी सचिन उर्फ राजा, अनिल पुत्र श्रीपाल, श्रीपाल पुत्र सीताराम और संतोष पुत्र श्रीपाल भी वहां आ गए। चारों ने मिलकर दंपति से गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में कशिश और उनके पति को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देकर भागने का भी आरोप है।

पीड़िता कशिश ने बताया कि उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है। तहरीर के आधार पर कोतवाली उझानी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुरेश पाल सिंह को सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.