9:53 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

पानी के लिए खूनी तांडव! उझानी में दबंगों ने बरपाया कहर, लात-घूंसों और डंडों से पीटा, दी जान से मारने की धमकी

पानी के लिए खूनी तांडव! उझानी में दबंगों ने बरपाया कहर, लात-घूंसों और डंडों से पीटा, दी जान से मारने की धमकी।

उझानी (बदायूं) 4 मई।

सिर्फ चंद बूंद पानी के लिए इंसानियत शर्मसार हो गई! कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव गिरधरपुर मजरा हजरतगंज में दबंगों ने खौफनाक तांडव मचाया। नलकूप से पानी लेने के मामूली विवाद में दबंग कमलेश और हेमराज ने मिलकर कल्याण सिंह को लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से पीटा।

घटना 28 अप्रैल की शाम 5:30 बजे की है।पीड़ित कल्याण सिंह जब अपने नलकूप पर था, तभी आरोपी कमलेश पुत्र हेमराज व हेमराज पुत्र सियाराम वहां आ धमके। ओर नलकूप चलाने को कहा मना करने पर पहले गंदी-गंदी गालियां दीं और विरोध करने पर टूट पड़े। डंडों की बरसात से कल्याण लहूलुहान हो गया। दबंग यहीं नहीं रुके, उन्होंने सरेआम जान से मारने की धमकी भी दे डाली!

घायल कल्याण सिंह ने हिम्मत जुटाकर कोतवाली पहुंचकर दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। केस की जांच उपनिरीक्षक अनुज कुमार को सौंपी गई है। क्या चंद बूंद पानी की कीमत अब खून से चुकानी पड़ेगी? इलाके में दहशत का माहौल है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.