आज कथा के छठे दिन श्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन, बरेली में पूज्य महाराज श्री जी ने अत्यंत भावपूर्ण ढंग से इन्द्र पूजा, महारास, मथुरा गमन, कंस युद्ध एवं रुक्मिणी मंगल महोत्सव का वर्णन किया।
कथा व्यास श्री रवि नंदन शास्त्री जी ने बताया कि इन्द्र पूजा के प्रसंग में भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को यह शिक्षा दी कि प्रकृति और गोवर्धन पर्वत ही हमारी रक्षा करते हैं, और अहंकारी इन्द्र को विनम्रता का पाठ पढ़ाया। इसके बाद उन्होंने महारास का दिव्य वर्णन किया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ रास रचकर यह संदेश दिया कि परमात्मा हर भक्त के साथ व्यक्तिगत रूप से जुड़ा है और उसकी भक्ति का प्रत्युत्तर देता है।
मथुरा गमन के प्रसंग में महाराज जी ने बताया कि किस प्रकार श्रीकृष्ण ने गोकुल छोड़कर मथुरा की ओर प्रस्थान किया, जहाँ उनका जीवन नए अध्याय में प्रवेश करता है। इसके बाद उन्होंने कंस युद्ध का जीवंत वर्णन किया। जब भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का वध किया तो भक्तजन उत्साह से झूम उठे और वातावरण “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों से गूंज उठा।
महाराज जी ने कहा कि यह प्रसंग हमें सिखाता है कि अधर्म और अहंकार का अंत निश्चित है और धर्म की विजय सदैव होती है।
अंत में महाराज जी ने रुक्मिणी मंगल महोत्सव का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार रुक्मिणी जी ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना पति चुना और विवाह के समय भक्तजन भिन्न-भिन्न प्रकार के उपहार लेकर ठाकुर जी को अर्पित करने आए। इस प्रसंग ने श्रद्धालुओं को यह संदेश दिया कि विवाह केवल सामाजिक बंधन नहीं, बल्कि ईश्वर के प्रति समर्पण और प्रेम का उत्सव है।
कथा के दौरान भजन-कीर्तन की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुजन भावविभोर होकर भक्ति रस में डूब गए और अनेक भक्तजन भजन मंडली के साथ झूमते रहे। मुख्य यजमान के साथ आज के दिवस यजमान राजश्री ग्रुप की ओर से श्री राकेश अग्रवाल-श्रीमती उर्मिला अग्रवाल, श्रीमती पुष्पा अग्रवाल एवं श्री पियूष अग्रवाल ने नवग्रह पूजन अर्चना आदि कर ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया |
कथा में मुख्य रूप से पंकज गुप्ता, मनीष रस्तोगी, शोभित अग्रवाल, राहुल जौहरी, अशोक अवस्थी, रवि छाबड़ा, सुशील हरमिलापी, संजय आनंद, अनिल गुप्ता, CA प्रमोद अग्रवाल, ऐ के सिंह, श्याम कृष्ण गुप्ता, मनोज छिब्बर, मीर अवस्थी ,उपासना गुप्ता, दीक्षा अग्रवाल, रूचि रस्तोगी, पूर्णिमा मेहरा, छाया सक्सेना, दुर्गा जोशी, उषा शर्मा, मुकेश रस्तोगी, संजीव रस्तोगी, सरल सक्सेना, राजीव गौड़, एकांश गुप्ता, अमर सिंह, गोवर्धन यादव, मनोज घई, संजय गुप्ता, शिवम् अग्रवाल, दीपक मेहरा, शशांक शेखर, सुमित अग्रवाल, सुबोध शर्मा, विनोद अरोड़ा, प्रेम नारायण केसरवानी, अवधेश रस्तोगी, हरीश रस्तोगी सहित संस्था के समस्त सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
