4:42 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: इस्लामनगर पुलिस की कार्रवाई, 2 गिरफ्तार

*बदायूं*

जनपद बदायूँ के थाना इस्लामनगर क्षेत्र में हुई मोबाइल छिनैती की घटना का पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए सफल खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना इस्लामनगर पुलिस ने महज कुछ दिनों के भीतर ही घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
घटना दिनांक 28 अप्रैल 2026 की है, जब वादी श्री विजेन्द्र पुत्र अतर सिंह, निवासी ग्राम सकतपुर थाना इस्लामनगर ने थाना पर तहरीर देकर बताया कि दो अज्ञात बदमाशों द्वारा उनका मोबाइल फोन (Vivo Y29, IMEI No. 865919072022804) छीनकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना इस्लामनगर पर तत्काल मु0अ0सं0 102/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम लगातार सक्रिय रही। इसी क्रम में 03 मई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने कस्बा इस्लामनगर में ईदगाह के पीछे पुराने भट्टे के रास्ते से दो अभियुक्तों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों में
आरिश पुत्र नन्हु, निवासी मौहल्ला तकिया, कस्बा व थाना इस्लामनगर, बदायूँ
अर्जुन पुत्र मुकेश, निवासी मौहल्ला काशीराम कॉलोनी, कस्बा व थाना इस्लामनगर, बदायूँ
शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से वादी का छीना गया मोबाइल फोन (वीवो कंपनी, आसमानी रंग) तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर भी बरामद की।
पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने मोबाइल छीनने की घटना को स्वीकार करते हुए अपना जुर्म कबूल किया। वहीं वादी द्वारा भी अपने मोबाइल की शिनाख्त कर ली गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। इस सफल अनावरण और शीघ्र बरामदगी पर थाना इस्लामनगर पुलिस की सराहना की जा रही है।

केशव गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन एक्सप्रेस