2:00 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में आज 3 मई को NEET UG 2026 परीक्षा जारी,केन्द्रो पर पहुंचे परीक्षार्थी

बदांयू में आज 3 मई को NEET UG 2026 परीक्षा जारी,केन्द्रो पर पहुंचे परीक्षार्थी।

बदांयू 3 मई।

बदांयू में नीट परीक्षा आज रविवार 3 मई 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हो रही है।
बदायूं में कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों का पहुंचना जारी है।
परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त कराने के लिए कड़ी सुरक्षा है। हर केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और उड़नदस्ता दल तैनात हैं। केंद्रों के आसपास 300 मीटर तक धारा 144 भी लागू की गई है।

सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी हो चुकी है, लेकिन ये एडमिट कार्ड नहीं है। एडमिट कार्ड अलग से http://neet.nta.nic.in पर अप्रैल के आखिरी सप्ताह में आया था।
केंद्र पर एंट्री गेट परीक्षा शुरू होने से पहले बंद हो जाते हैं। लेट होने पर एंट्री नहीं मिलती।

गाइडलाइन के मुताबिक मोबाइल, घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, नोट्स आदि ले जाना मना है।
गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर पेयजल, छाया और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.