9:02 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

पीड़ित ने बिल्सी पुलिस से वापस लिया प्रार्थना पत्र

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के बरनी गांव में
रुपयों से भरा बैग ले जाने के मामले में पीडित ने अब
कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया है। पीडित अधिवक्ता
अखिलेश यादव ने बिल्सी पुलिस को लिखित में प्रार्थना
पत्र वापस लेने की जानकारी दी है।
आधिवक्ता अखेलेश यादव ने बताया कि शनिवार देर
रात उनके घर में 1,34,500 रुपये से भरा एक बैग रखा
था। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति उनके घर में घुस
आया और बैग लेकर भागने लगा। अखिलेश यादव ने
उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था और इस
संबंध में पुलिस को एक प्रार्थना पत्र भी दिया था।
रविवार दोपहर अखिलेश यादव ने बताया कि आरोपी
दिनेश यादव के परिजनों ने 1,34,500 रुपये का बैग
लौटा दिया है। परिजनों ने माफी भी मांगी है। दिनेश
यादव अखिलेश यादव के परिवार का ही सदस्य है, जिस
पर नशे की हालत में बैग ले जाने का आरोप लगा था।
अखिलेश यादव ने अब दिनेश यादव पर कोई कार्रवाई
न करने का फैसला किया है। बिल्सी तहसील की बार
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी अखिलेश यादव के
साथ बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह से मुलाकात
की और इस घटना पर चर्चा की। कोतवाल मनोज कुमार
सिंह ने बताया कि अखिलेश यादव ने अपना प्रार्थना पत्र
वापस ले लिया है और वे अब कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस