बिल्सी में गैस सिलेंडर नहीं मिलने से उपभोक्ताओं ने हाईवे पर लगाया जाम।
बदांयू 3 मई।
बिल्सी गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी थी।
एजेंसी पर पहुंचे लोगों को सिलेंडर नहीं मिले। कई लोगों की एक से तीन दिन पहले की पर्ची भी कटी हुई थी।
नाराज उपभोक्ताओं ने गुस्से में आकर हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गैस एजेंसी मैनेजर से बात की और उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया, तब जाकर जाम खुला।
एजेंसी स्वामी ने होम डिलीवरी सेवा बंद कर दी है,लोग खुद एजेंसी जाने को मजबूर हैं।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
