रायपुर बुजुर्ग में कल होगा मेधावियों का सम्मान
बिल्सी। रायपुर बुजुर्ग में वर्ष 2026 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में तीन मई को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी डॉ. सौरभ चौहान की ओर से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार समारोह का आयोजन रघुनाथ जी मंदिर परिसर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। कार्यक्रम में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी दीपक चौहान उपस्थित रहेंगे। आयोजक ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरूकता से ही समाज सशक्त बनता है, इसलिए मेधावी छात्रों का सम्मान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना आवश्यक है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

