बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी तहसील क्षेत्र के निजामपुर गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को बिल्सी तहसील दिवस में
जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने गांव से भारतीय स्टेट बैंक की शाखा न हटाने की मांग की है।
निजामपुर के पूर्व प्रधान विनय कुमार सिंह ने बताया कि
उन्हें एक समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी मिली थी कि उनके गांव में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को हटाया जा सकता है। इस सरचना के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर अधिकारियों को पत्र लिखकर बैंक को न हटाने का आग्रह किया है।
ग्रामीण नरेश पाल सिंह के अनूसार, निजामपुर गांव में भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना 30 दिसंबर 1988 को हुई थी। तब से लेकर अब तक बक का कामकाज संतोषजनक रहा है। क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण भी इस शाखा में अपना लेन देन करते हैं। उन्होंने बताया कि बैंक के रिकॉर्ड में आज तक किसी प्रकार का कोई विवाद दर्ज नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मांग की है कि बैंक को निजामपुर गांव से न हटाया जाए। उनका कहना है कि बैंक को हटाने की कोई भी योजना उनके लिए असुविधाजनक होगी।
इस दौरान जद कुमार सिंह, अनमोल शर्मा, अतुल शर्मा,
उदयवीर सिंह, गौरव कुमार, सुनील कुमार, कुलदीप
सिंह और कृपाल सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

