8:04 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

श्रीमद भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा महोत्सव का वर्णन

श्री श्यामा श्याम रसिक परिवार के सानिध्य में चल रही श्रीमद भागवत कथा में आज कथा के पाँचवें दिन श्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन, बरेली में पूज्य महाराज श्री जी ने अत्यंत भावपूर्ण ढंग से श्रीकृष्ण बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा महोत्सव का वर्णन किया।

महाराज जी ने बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार नन्हे कान्हा ने गोकुल में अपनी चंचलता और मधुर मुस्कान से सभी गोप-गोपियों को आनंदित किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाएँ हमें यह सिखाती हैं कि ईश्वर का स्वरूप केवल गंभीर उपदेशों में ही नहीं, बल्कि सरलता, खेल और प्रेम में भी प्रकट होता है।
इसके बाद महाराज जी ने गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया।

उन्होंने समझाया कि किस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने इन्द्र के अहंकार को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की। इस प्रसंग पर भक्तजन भावविभोर होकर “गोवर्धनधारी श्रीकृष्ण की जय” के जयकारे लगाते रहे।

आज के आयोजन में विशेष रूप से छप्पन भोग अर्पित किया गया। भक्तों ने विविध प्रकार के व्यंजन भगवान को अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। साथ ही गिरिराज जी की शिला का दुग्धाभिषेक एवं श्रृंगार किया गया, जिससे वातावरण और भी भक्तिमय हो उठा। मंदिर परिसर में पुष्प सज्जा और भजन-कीर्तन की गूंज से श्रद्धालुजन आनंद में झूमते रहे।

मुख्य यजमान के साथ आज के दिवस यजमान श्री धर्मेन्द्र-गीता स्वरुप, श्री मुकेश-सुनीता रस्तोगी, श्री गयम प्रकाश-अर्चना सक्सेना ने नवग्रह पूजन आदि कर ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया | उत्सव यजमान श्री धर्मेन्द्र स्वरुप जी ने पदाहरे हुए सभी भक्तजनों का अभिवादन किया |

कथा में मुख्य रूप से पंकज गुप्ता, मनीष रस्तोगी, शोभित अग्रवाल, राहुल जौहरी, राम अवतार अग्रवाल, अशोक अवस्थी, रवि छाबड़ा, सुशील हरमिलापी, संजय आनंद, अनिल गुप्ता, CA प्रमोद अग्रवाल, ऐ के सिंह, श्याम कृष्ण गुप्ता, मनोज छिब्बर, मीर अवस्थी ,उपासना गुप्ता, दीक्षा अग्रवाल, रूचि रस्तोगी, पूर्णिमा मेहरा, छाया सक्सेना, दुर्गा जोशी, उषा शर्मा, मुकेश रस्तोगी, संजीव रस्तोगी, सरल सक्सेना, राजीव गौड़, एकांश गुप्ता, अमर सिंह, गोवर्धन यादव, मनोज घई, संजय गुप्ता, शिवम् अग्रवाल, दीपक मेहरा, शशांक शेखर, सुमित अग्रवाल,सुबोध शर्मा, विनोद अरोड़ा, प्रेम नारायण केसरवानी, अवधेश रस्तोगी, हरीश रस्तोगी सहित संस्था के समस्त सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस