5:29 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

देशभर के करोड़ों मोबाइल पर आई अलर्ट बीप, सरकार ने की आपात टेस्टिंग

देशभर के करोड़ों मोबाइल पर आई अलर्ट बीप, सरकार ने की आपात टेस्टिंग।

सुबह करीब 11:41 बजे से 11:45 बजे के बीच देशभर में करोड़ों फोन पर ये अलर्ट गया।
फोन पर तेज सायरन की आवाज बजी और स्क्रीन पर “Extremely Severe Alert” / “अत्यंत गंभीर चेतावनी” लिखा मैसेज आया। मैसेज में लिखा था कि भारत ने स्वदेशी तकनीक से ‘सेल ब्रॉडकास्ट’ सेवा शुरू की है ताकि आपदा के समय तुरंत सूचना मिल सके। साथ में साफ लिखा था – “यह एक परीक्षण संदेश है, कोई कार्रवाई न करें”।

दूरसंचार विभाग DoT और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण NDMA मिलकर यह टेस्टिंग की।
सिस्टम का नाम SACHET – नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल।
कैसे काम करता है Cell Broadcast तकनीक से। इसकी खासियत है कि नेटवर्क जाम होने पर भी मैसेज पहुंच जाता है और सिर्फ उसी इलाके के लोगों को अलर्ट जाता है जहां खतरा हो।
मकसद भूकंप, बाढ़, चक्रवात जैसी आपदा में लोगों को तुरंत सचेत करना।

घबराएं नहीं ये सिर्फ टेस्ट था, कोई असली आपदा नहीं।
पूरी तरह स्वदेशी C-DoT ने इसे भारत में ही बनाया है – ‘मेक इन इंडिया’ का उदाहरण।
मैसेज हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं में भेजा गया। भविष्य में अलर्ट आपकी लोकेशन और स्थानीय भाषा में आएगा। साइलेंट मोड पर भी सायरन बज सकता है।

टेलीकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी X पर बताया कि ये टेस्ट था, घबराने की जरूरत नहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस