4:43 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

शेखूपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया P D A का प्रचार

शेखूपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया P D A का प्रचार।

अखिलेश जी को 2027 में मुख्यमंत्री बनाने का किया आहवान।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव जी के निर्देश पर सपा के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री आबिद रज़ा सभी क्षेत्रों में P D A का प्रचार कर रहे हैं।

इसी क्रम में आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा के ग्राम नौली फतुहाबाद, हरेंडी, सरेली पुख्ता, असमाया रफ़तपुर, भुँडी, मस्जिद नगला, मुबारकपुर, ललोमई गांव में जनसभा करके P D A का प्रचार किया।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा वर्तमान सरकार में किसान, मजदूर, गरीब तथा अन्य लोग महंगाई से परेशान है। मौजूद सरकार काम का दिखावा ज़्यादा कर रही है, धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। रोजमर्रा की जरूरत की चीज़ों पर लगातार महंगाई बढ़ रही है, सिलेंडर हर घर की जरूरत उस पर लगभग 1000 रु0 बढ़ना आम इंसान के लिए चिंता का विषय है। ग्रामवासियों ने आबिद रज़ा से कहा शेखूपुर विधानसभा में सन् 2022 के बाद से विकास का कोई काम नहीं हुआ। विकास के नाम पर मौजूदा विधायक ने विकास के नाम पर केवल यात्रीशेड बनवाए है, हाईमास्ट लगाई है। शेखुपुर विधानसभा के पूरे क्षेत्र की सड़के टूटी पड़ी, शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने आश्वासन दिया सन् 2027 के बाद शेखूपुर विधानसभा में विकास के क्षेत्र में हर तरह का काम आपको दिखाई पड़ेगा।

ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया तथा सभी ग्रामवासियों ने एक राय होकर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से शेखूपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का आग्रह किया।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने ग्रामवासियों से कहा कि आप सबको मिलकर P D A को मजबूत करना है तथा मा0 अखिलेश यादव जी को सन् 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। जब प्रदेश की कमान अखिलेश जी के हाथों में आ जाएगी तभी प्रदेश में विकास होगा। किसान, गरीब, छात्र, मजदूर, महिलाएं सभी लोग प्रदेश की सरकार से बहुत परेशान है और सपा की सरकार को याद कर रहे हैं। सपा की सरकार में ही प्रदेशवासियों का हित है। आबिद रज़ा ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि आप लोग गलत काम मत कीजिए, आपस में हिंदू, मुसलमान प्यार से रहिए, भाईचारा बनाए रखिए, किसी से मत डरिए, सिर्फ अल्लाह और भगवान से डरे, जब आप लोग ऊपर वाले से डरेंगे तो ऊपर वाला आपको किसी से नहीं डरने देगा।

P D A के प्रचार में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के साथ सुनील यादव, राजवीर यादव, अरुण यादव, महेंद्र पाली, पुष्पेंद्र यादव, उमेश पाली, हर्षित यादव, देवेंद्र यादव, ओमवीर यादव, देवेंद्र मिश्रा, मुकेश यादव, फ़कुरदीन, शेर अली, गुमरान, खालिद, फरमान, यासीन, इरफान, नवी हसन, शमशाद अंसारी, अशफाक अली, छुट्टन, शकील, समेत सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।

विज्ञापन एक्सप्रेस