5:03 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

श्रमिक समाज का आधार हैं और पर्यावरण के रक्षक भी – प्रशांत जैन

श्रमिक समाज का आधार हैं और पर्यावरण के रक्षक भी:-प्रशांत जैन

बिल्सी ।बिसौली बिल्सी रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगम्बर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पदमांचल मंदिर पर ट्री मैन प्रशांत जैन के निर्देशन में चल रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत आज 1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर औषधीय पौधो का रोपण व विचार गोष्ठी आयोजित की गई । अध्यक्ष ट्री मैन प्रशांत जैन ने कहा कि मजदूर तुक्ष्य नहीं होता बल्कि वह समाज की मजबूत कड़ी होता है उन्होंने कहा कि पौधारोपण एक बहुत ही सराहनीय और सकारात्मक पहल है। यह श्रम के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा उदाहरण है।

यह गतिविधि न केवल स्थानीय वातावरण को शुद्ध करती है, बल्कि यह भी संदेश देती है कि श्रमिक समाज का आधार हैं और पर्यावरण के रक्षक भी।
पर्यावरण मित्र डॉ नीरज अग्निहोत्री ने कहा कि मजदूर वर्ग अपनी कड़ी मेहनत से विकास में योगदान देते हैं, और पौधारोपण के माध्यम से वे पर्यावरण को हरा-भरा करने में भी अपना योगदान (श्रमदान) देते हैं।
कवि विष्णु असावा ने कहा कि आमतौर पर बरगद, नीम, पीपल, जामुन जैसे छायादार या फलदार पौधे लगाए जाते हैं ताकि आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिले। इस दिन पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण (देखभाल) का भी संकल्प लिया जाता है, जिसे ‘मियां बाकी योजना’ जैसी पहल के साथ जोड़कर देखा जा सकता है।
प्रधानाचार्य देव ठाकुर ने कहा कि”एक पेड़ मां के नाम” या “पर्यावरण दिवस” की तर्ज पर श्रमिक दिवस पर पौधारोपण का उद्देश्य धरती को हरा-भरा बनाना और वायु गुणवत्ता में सुधार करना है ।इस मौके पर मृगांक कुमार जैन, केशव वार्ष्णेय,मनोज माहेश्वरी, मोहित शर्मा ,भूपाल सिंह,अनुज शर्मा,अमन गिरी आदि लोग मौजूद रहे ।।

विज्ञापन एक्सप्रेस