4:42 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में बुद्ध पूर्णिमा पर खीर वितरण, श्रद्धापूर्वक हुई बुद्ध वंदना

बिल्सी में बुद्ध पूर्णिमा पर खीर वितरण, श्रद्धापूर्वक हुई बुद्ध वंदना


सपा नेता उदयवीर सिंह शाक्य ने वितरित की खीर
बिल्सी। शुक्रवार को वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर नगर व क्षेत्र में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने अपने आवास पर बुद्ध वंदना का आयोजन कराया। कार्यक्रम की शुरुआत तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद ममता शाक्य अपने समर्थकों के साथ अंबियापुर चौराहे पहुंचीं, जहां बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में खीर वितरण का आयोजन किया गया। उन्होंने स्वयं राहगीरों, रिक्शा चालकों और स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरित किया। ममता शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए शांति, करुणा और मैत्री के मार्ग पर चलकर ही समाज में सौहार्द स्थापित किया जा सकता है। इस मौके पर दीपक चौहान, टीटू जैन, राहुल सोंलकी, पीडी सिंह, गजेंद्र पाल सिंह, राकेश शाक्य, डा.अरविंद शाक्य, भगवानदास सागर, रामेश्वर शाक्य, राजेंद्र शाक्य, राममूर्ति, रामगोपाल वघेल, राहुल वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे। इधर संघमित्रा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चंद्र मौर्य ने भी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अंबियारपुर के सम्राट अशोक महान चौक पर खीर का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, डा.बीपी मौर्य, छत्रपाल शाक्य, अवधेश शाक्य, गंगासाय शाक्य, नन्हे शाक्य, ओमवीर शाक्य, राममूर्ति शाक्य, हरिओम सैनी, दीपक चौहान, अंकित मौर्य आदि मौजूद रहे। वहीं बदायूं-बिजनौर हाइवे पर स्थित गांव रायपुर मजरा पर सपा के वरिष्ठ नेता उदयवीर सिंह शाक्य ने भगवान गौतम बुद्ध के छायाचित्र पर श्रद्धा सहित पुष्प अर्पित कर नमन किया। बाद में राहगीरों को प्रसाद स्वरूप खीर वितरित की। इस मौके पर यशपाल शाक्य, पि्रयेंद्र शाक्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस