7:51 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

हजरतपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

*बदायूं*

*थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेज व फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं, सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी हजरतपुर के नेतृत्व में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 30.04.2026 को थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 55/26 धारा 318(4)/319(2)/338/336(3)/340(2)/3(5)/61(2) BNS व 66(c)/66(d)/72 IT Act व 34/35/36/37 आधार अधिनियम 2016 एक्ट में नामित अभियुक्तगण 1. फरमान अली पुत्र रियाजुद्दीन अली निवासी मुंशी नंगला थाना कादरचौक जनपद बदायूँ 2. अनुज कुमार पुत्र सिपट्टर सिंह निवासी ग्राम उपरेला थाना अलापुर जनपद बदायूँ 3. ब्रजनंदन पुत्र हेतराम निवासी ग्राम सिरसौली थाना उझानी जनपद बदायूँ को ग्राम जमालपुर के पास से मय तीन लेपटाप रंग काला व तीन मोबाईल एक प्रिंटर दो फिंगरप्रिंट मशीन दो आई स्कैनर,70 मूल आधार कार्ड,एक हजार रुपये ,माउस,कैमरा, 198 आधार स्लिप व अन्य कागजात के गिरफ्तार किया गया।विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

*केशव गुप्ता*

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.