11:33 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी गांव मिहोना के राहुल कुमार ने पावरलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक

उझानी गांव मिहोना के राहुल कुमार ने पावरलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक

उझानी-बदांयू 30 अप्रैल।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव मिहोना के मूल निवासी खिलाड़ी राहुल कुमार द्वारा बरेली में आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने कर जिले का नाम रोशन किया है।

पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित क्लासिक ओपन बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 में बरेली के प्रतिभाशाली खिलाड़ी राहुल कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 105 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

यह प्रतियोगिता दिनांक 29 अप्रैल 2026 को दि ग्रीन लेमन, बरेली में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। राहुल कुमार ने प्रतियोगिता में 153 किलोग्राम बेंच प्रेस उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

राहुल कुमार मूल रूप से ग्राम मिहोना, पोस्ट संजयपुर, थाना उझानी, जिला बदायूं, के निवासी हैं, जो वर्तमान में बरेली में रहकर खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं।

राहुल कुमार पूर्व में भी कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं, जो उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि राहुल कुमार के दादा जी, स्वर्गीय सियाराम, अपने समय के प्रसिद्ध पहलवान थे। उन्हीं से प्रेरणा लेकर राहुल ने यह उपलब्धि हासिल कर अपने परिवार एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।

राहुल कुमार ने यह सफलता अपने कोच अभिषेक सक्सेना (टॉप गियर जिम, लाल फाटक, बरेली) के मार्गदर्शन में प्राप्त की, जिनका इस उपलब्धि में विशेष योगदान रहा।

इस उपलब्धि पर गंगाशील ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. शालिनी महेश्वरी ने सर्वप्रथम शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके उपरांत एडमिन डायरेक्टर मनीष वैष्णव ने भी फोन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी।

इसके अतिरिक्त डॉ. प्रेम मोहन झा, डॉ. अभिषेक सिंह, मित्रों एवं रिश्तेदारों ने भी राहुल कुमार को उनकी उपलब्धी पर हार्दिक बधाइयाँ दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.