2:10 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बाबट में शिव सिंह के नेतृत्व मे पंच कुंडीय यज्ञ एंव कृलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

सिलहरी से पीएम पटेल की रिपोर्ट

अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री शक्तिपीठ हरिद्वार की ओर से बाबट में शिव सिंह के नेतृत्व मे पंच कुंडीय यज्ञ एंव कृलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर गांव के मुख्य मार्गो तथा नजदीकी गांव हरि नगला से गुजरती हुई यज्ञ स्थल पर विसर्जित कर दी गई कलश यात्रा के दौरान हरिद्वार शांतिकुंज से पहुंचे डी पी सिंह द्वारा गायत्री मंत्रो का उच्चारण किया गया तथा हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, एवं नारी शक्ति के नारे लगाते हुए कलश यात्रा का भ्रमण किया गया इस मौके पर शिबम्बद , उपदेश कुमार, संजीव कुमार, चंद्रपाल, कंचन आदि गायत्री परिवार के लोग मौजूद है

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.