बिल्सी में महिलाओं ने निकाला महिला जनाक्रोश मार्च
बिल्सी। भाजपा के महिला जनाक्रोश मार्च अभियान के तहत नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर के नेतृत्व में पालिका कार्यालय से मुख्य बाजार में महिलाओं द्वारा विशाल मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर और नारेबाजी करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। महिलाओं ने दोनों विपक्षी दलों पर वर्षों तक केवल वादे करने और जमीन पर कुछ भी न करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब महिलाएं अपने अधिकारों के लिए खुलकर सामने आ रही हैं और किसी भी तरह की उपेक्षा को सहन नहीं करेंगी। मार्च में शामिल महिलाओं ने भाजपा की डबल इंजन सरकार की नीतियों की सराहना की। उनका दावा था कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को सम्मान और अवसर देने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। इस जनाक्रोश मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। जिन्होंने एकजुटता का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई और राजनीतिक दलों से महिलाओं के मुद्दों को गंभीरता से लेने का आह्वान किया। इस मौके पर नेहा सभासद, ममता देवी, संगीता सागर, कमलेश कुमारी, कविता सागर समेत अनेक महिला मौजूद रहीं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

