5:31 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बलदेव धाम आज होगें धार्मिक कार्यक्रम

बलदेव धाम आज होगें धार्मिक कार्यक्रम, भंडारे का भी आयोजन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर मंगलवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के तहत प्रातःकाल हनुमान बाबा को चोला चढ़ाया जाएगा। जिसके पश्चात भव्य आरती का आयोजन होगा। आरती के उपरांत गुरुजी ललितेश्वरानन्द जी महाराज के सानिध्य में सुंदरकांड पाठ किया जाएगा तथा बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार भंडारे का कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होकर बाबा की इच्छा तक निरंतर चलता रहेगा। भंडारे का विशेष आयोजन अनिल राघव द्वारा कराया जा रहा है। बताया गया कि अनिल राघव पूर्व में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, लेकिन बाबा की कृपा और धाम से प्राप्त आशीर्वाद के बाद अब वह पूर्णतः स्वस्थ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इसी आस्था के चलते उन्होंने भंडारे का आयोजन कराया है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस