बदायूं
नाजायज चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में कार्रवाई
– जनपद बदायूँ में अपराध नियंत्रण और अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हजरतपुर पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अभियुक्त को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना हजरतपुर पुलिस टीम ने ग्राम बख्तपुर निवासी अभियुक्त उमेश पुत्र प्रेमपाल को बख्तपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना हजरतपुर पर मु0अ0सं0 52/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

