4:35 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कंचन ओझा को परशुराम जन्मोत्सव के बने अध्यक्ष

कंचन ओझा को परशुराम जन्मोत्सव के बने अध्यक्ष
तीन मई को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
बिल्सी। नगर के शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में रविवार को सर्व समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें भगवान परशुराम जन्मोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मोहल्ला संख्या पांच निवासी कंचन ओझा को आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष कंचन ओझा ने बताया कि आगामी 3 मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और नगरवासियों का सहयोग भी लिया जाएगा। बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इस दौरान रजनीश शर्मा, राहुल शर्मा, ऋषिकांत उपाध्याय, गौतम शर्मा, दिवाकर मिश्रा, उमाशंकर, विवेक ओझा, मृदुल शर्मा और मुकेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस