9:59 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

कड़े सुरक्षा पहरे के बीच होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा

बदायूं जिले में होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन कड़े सुरक्षा पहरे के बीच शुरू हो गया । जनपद के 15 निर्धारित केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश प्रक्रिया सुबह 8 बजे से ही प्रारंभ कर दी गई। निष्पक्ष और सभी केंद्रों पर पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है। अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद ही कक्षों में प्रवेश दिया जा रहा है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में कुल 31,392 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 अप्रैल को कुल छह पालियों में किया जा रहा है। प्रत्येक पाली में लगभग 5,232 परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। समय सारिणी के अनुसार, प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जा रही है। प्रशासन ने सुचारू संचालन के लिए शहर में 14 और उझानी में एक परीक्षा केंद्र बनाया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस