5:31 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

गर्भवती महिलाओं के शिविर में गर्मी से बचाव के बताए उपाय

गर्भवती महिलाओं के शिविर में गर्मी से बचाव के बताए उपाय
बिल्सी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 25 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी। शिविर के दौरान वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जयश्री शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मौसम में डिहाइड्रेशन, कमजोरी और संक्रमण का खतरा अधिक रहता है, इसलिए खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ताजे फल व पौष्टिक आहार लेने तथा धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी। इस दौरान शिविर में आई महिलाओं को आयरन की कमी को दूर करने के उद्देश्य से केले सहित अन्य फलों का वितरण भी किया गया। ताकि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके और उनमें पोषण की कमी न हो। शिविर में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. चारू गुप्ता, अमृता पाल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस