5:31 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय ओरल हेल्थ दिवस के तहत लगा जागरूकता शिविर

राष्ट्रीय ओरल हेल्थ दिवस के तहत लगा जागरूकता शिविर
बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर राष्ट्रीय ओरल हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ‘राष्ट्रीय ओरल हेल्थ दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों के दांतों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही दांतों की साफ-सफाई, नियमित ब्रश करने और संतुलित आहार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि खराब दंत स्वास्थ्य कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है, इसलिए समय-समय पर जांच और सही देखभाल बेहद जरूरी है। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर लाभ उठाया। इस दौरान डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. अपूर्व राणा, डॉ. चारू गुप्ता, सुनील कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों को आगे भी नियमित रूप से आयोजित किया जाए, ताकि आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस