श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र प्रशांत शाक्य ने जनपद में दशम स्थान प्राप्त किया.
हाई स्कूल की मंदाकिनी मिश्रा बनी विद्यालय टॉपर
बदायूं मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षा फल में विद्यालय के इंटरमीडिएट के छात्र प्रशांत शाक्य ने 88.20% अंक प्राप्त कर जनपद में दशम स्थान एवं विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया.वहीं हाई स्कूल की मंदाकिनी मिश्रा ने 91.16 %अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया.
विद्यालय के इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र -छात्रा ओं की सूची
प्रशांत शाक्य 88.2%, शताक्षी अनुज 87. 20 %, राशि भारद्वाज 85.6 %,नितिन कुमार 85.6%,आर्या पाराशर 84.8%, निशांत सिंह 83%, शगुन शर्मा 81.6%, सुमित 81.4 %, प्रियांशी शर्मा 80.6%, अक्षित 80.4 % अंक प्राप्त कर टॉप टेन में रहे. हाई स्कूल के मेधावी छात्राओं की सूची

मंदाकिनी मिश्रा 91.16%, साक्षी दिलीप जाधव 91%, योगिता बघेल 90.83%, गोपाल श्रीवास्तव 90.33%, रुद्र महेश्वरी 89.67 % आन्या गुप्ता 88.83 %, प्रियांश गुप्ता 88.33 %, शुभ चंद्रा 88.16 %, सिद्धार्थ साहू 88.16 %, शिवानी 88%, विघ्नेश वशिष्ठ 86.5 % अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया. छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर आचार्य परिवार एवं विद्यालय प्रबंध समिति ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार, राजकुमार सिंह सेंगर, अनोज पटेल, अशोक कुमार,ललित मोहन, सुनील मिश्रा, दीक्षा गोस्वामी, रूचि माहेश्वरी, प्रमोद पटेल, विकास चतुर्वेदी, वीरेंद्र वर्मा, कुलदीप गुप्ता,अनुराग यादव, शांति स्वरूप आदि उपस्थित रहे.
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com