उझानी के भदवार गर्ल्स इंटर काॅलेज की छात्राओं ने लहराया कामयाबी का परचम।
उझानी-बदांयू 23 अप्रैल।

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट/ हाईस्कूल का वर्ष 2026 का रिजल्ट घोषित हो गया है। विभिन्न विद्यालयों के साथ-साथ नगर स्थित भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इंटरमीडिएट (12th)टॉप-5 छात्राएं-
1.अंशिका कश्यप – 81.8%
2 .साहिबा रायन – 79.8%
3.ताशु साहू – 78.6%
4. मेहविश– 78%
5.तनुश्री – 76.2%।
हाईस्कूल (10th) टॉप-5 छात्राएं-
1.ज्योति – 86.16%
2. हिरा – 86%
3.देवकी – 83%
4.काजल – 80%
5.अंजली – 75.5%
छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधक एवं शिक्षकों ने खुशी जताई। विद्यालय के अध्यक्ष राजन मेंहदीरत्ता तथा प्रधानाचार्या सुजाता सक्सेना ने सभी सफल छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं परिवार ने भी छात्राओं की इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।








badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com