उझानी -शोभायात्रा में भगवान परशुराम के गूंजे जयकारे, मेधावियों ने पाया सम्मान।
उझानी-बदांयू 23 अप्रैल।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर वृहस्पतिवार की शाम ब्राह्मणों ने शंखनाद करते हुए नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। जिसमें लगाए भगवान परशुराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा की शुरुआत आज शाम नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित बिहारी जी के मंदिर से हुई। मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश से आऐ हाईकोर्ट के एडवोकेट अनिल मिश्रा व ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष कृपाराम शर्मा ने भगवान श्री गणेश व परशुराम जी की प्रतिमा पर तिलक व माल्यार्पण कर शोभायात्रा की शुरुआत की।





यात्रा में भगवान हनुमान की झांकी और भगवान परशुराम का रथ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं भगवान परशुराम-सहस्त्रार्जुन, ब्रह्मा, विष्णु, महेश, मां सरस्वती,काली अखाड़े रामलला आदि झांकियों भी रहीं। ढोल-ताशों की थाप पर युवा नाचते और महिलाएं भजन-कीर्तन करते चल रहे थे।
शोभायात्रा का नगर में अनेकों स्थानों पर पुष्प वर्षा और जलपान के साथ भव्य स्वागत किया गया।
शोभायात्रा पं भगवान दास पैलैस में एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गई जहां मुख्य अतिथियों द्वारा समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। वही वृद्धजनों को भी प्रतीक चिन्ह व शाॅल उढाकर सम्मानित किया। सभी ने एक सुर में समाज को आगे ले जाने को एकजुट रहने का संकल्प याद दिलाया।
इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित कृपा राम शर्मा, किशनचंद्र शर्मा, सभासद आकाश शर्मा,अवनीश शर्मा, मोहित राज उर्फ मोनू शर्मा,नीटू शर्मा, ज्ञानेश्वर शर्मा,गोपी वल्लभ शर्मा, संजीव शर्मा,रोहन शर्मा, ओमशंकर भार्गव, उपेन्द्र शर्मा, प्रवेश कुमार शर्मा, छोटेलाल शर्मा सहित हजारों ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे, जहां सभी ने भंडारे में एकसाथ प्रसाद भी ग्रहण किया।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com