4:01 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

एपीएम पीजी कॉलेज में रोज़गार गोष्ठी- बैंकिंग क्षेत्र में रोज़गार के बेहतर अवसर – रामप्रताप प्रबंधक

बैंकिंग क्षेत्र में रोज़गार के बेहतर अवसर – रामप्रताप प्रबंधक।

एपीएम पीजी कॉलेज में रोज़गार गोष्ठी।

उझानी-बदांयू 23 अप्रैल।

एपीएम पीजी कॉलेज उझानी में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत फेज 5 के द्वितीय चरण में छात्राओं हेतू बैंकिंग के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया ।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईसीआईसीआई बैंक शाखा के प्रबंधक रामप्रताप जी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करके किया। इस अवसर पर अनेक छात्र छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।

मुख्य अतिथि शाखा प्रबंधक रामप्रताप ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान समय में बैंकिंग सेक्टर में अनेक संभावनाएं हैं परन्तु अपने उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए हमें कठिन परिश्रम एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता है। बैंकिंग सेक्टर में कॉमर्स के विद्यार्थियों के भविष्य के लिए तो संभावनाएं हैं ही लेकिन उन्हीं के साथ में अन्य संकायों के छात्रों का भविष्य भी बन सकता है ।


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत वशिष्ठ ने सभी विद्यार्थियों के विचारों की सराहना की एवं मुख्य अतिथि का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रोफेसर शिशुपाल सिंह, चीफ प्रॉक्टर डॉ त्रिवेन्द्र कुमार सिंह, प्रोफेसर सौरभ शुक्ला, प्रोफेसर जीतपाल, प्रोफेसर मोनिका, प्रोफेसर अंशुल, प्रोफेसर रामकुमार, प्रोफेसर कंचन, डॉ. सुष्मिता, प्रोफेसर दीपक , डॉ. जितेंद्र सिंह राणा, प्रोफेसर मीनाक्षी सक्सेना, प्रोफेसर आदेश आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ शिल्पी पांडे ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस