उझानी में सट्टे की खाईबाड़ी करते युवक पकड़ा गया।
उझानी-बदांयू 23 अप्रैल।
बुधवार रात कोतवाली उझानी पुलिस ने मोहल्ला नझियाई स्थित तलैया के पास सट्टे की खाईबाडी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अनेक पाल पुत्र लटूरी, निवासी कश्यप पुलिया मोहल्ला नझियाई को 860 रुपये नकद, एक सट्टा डायरी, एक डॉट पेन के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने 13जी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है कॉन्स्टेबल हिमांशु सिरोही व अंकुश कसाना ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात छापा मारा था। जांच उपनिरीक्षक सुरेश पाल सिंह को सौंपी गई
बताते हैं मुखबिर की सूचना पर गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि सट्टा अधिनियम 13जी के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com