5:32 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

पिंडोल में चकबंदी का विरोध, अधिकारियों से वार्ता के बीच नारेबाजी

पिंडोल में चकबंदी का विरोध, अधिकारियों से वार्ता के बीच नारेबाजी
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडोल में चकबंदी न कराने की मांग को लेकर विरोध कर रहे ग्रामीणों से बातचीत करने के लिए बुधवार को तहसील प्रशासन और चकबंदी विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। गांव निवासी सुबोध तिवारी ने बताया कि अधिकांश ग्रामीण चकबंदी के पक्ष में नहीं हैं। इस संबंध में वह पहले भी तहसील व जिला प्रशासन को शिकायती पत्र दे चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद चकबंदी की प्रक्रिया जारी है। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। वार्ता के दौरान एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पिंडोल गांव में चकबंदी का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और अब केवल कुछ कार्य शेष हैं। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और आपसी सहमति से समाधान निकालने की बात कही। इस दौरान ग्रामीणों ने चकबंदी न कराने की मांग दोहराते हुए नारेबाजी भी की। वहीं ग्राम प्रधान मुजाहिद खान ने ग्रामीणों से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने की अपील की। इस मौके पर सुबोध तिवारी, शैलेश शर्मा, रुद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र प्रजापति समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस