11:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कछला में कल मनाई जाएगी गंगा सप्तमी, होगें धार्मिक आयोजन

कछला में कल मनाई जाएगी गंगा सप्तमी, होगें धार्मिक आयोजन
बिल्सी। श्री गंगा सप्तमी (मोक्ष दायिनी) के पावन अवसर पर आज 23 अप्रैल को कछला गंगा घाट पर विशाल भंडारे एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजक राजेश कुमार जाजू महाराज ने बताया कि कार्यक्रम गंगा घाट पर दोपहर 12 बजे 56 भोग एवं जल चर भोग अर्पित किए जाएंगे, वहीं 21 किलो देसी घी का विशेष अर्पण भी किया जाएगा। इसके अलावा 11 कुंतल दूध से दुग्धाभिषेक, चुनरी महोत्सव तथा सायं 6 बजे भव्य महा आरती का आयोजन होगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गंगा सेवा, पूजा-अर्चना एवं प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। गौ सेवा के अंतर्गत गोशाला के लिए पशु आहार दान भी किया जाएगा। इस दौरान कन्या भोज, संत-महात्माओं एवं आश्रमवासियों के लिए विशेष भोजन की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस