6:19 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

अंबियापुर में सातवें दिन जारी रही रोजगार सेवकों की हड़ताल

अंबियापुर में सातवें दिन जारी रही रोजगार सेवकों की हड़ताल
बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक प्रांगण में बुधवार को ग्राम रोजगार सेवकों ने अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। यह हड़ताल उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर की जा रही है। इस दौरान रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि रोजगार सेवकों को पिछले 26 माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान कराने की मांग उठाई। साथ ही कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ईपीएफ की कटौती तो की जा रही है, लेकिन संबंधित राशि उनके यूएएन खातों में जमा नहीं की जा रही है। हड़ताल के दौरान अजय सिंह, रवेंद्र पाल, राजीव कुमार, परमानन्द, सुरेंद्र पाल, हेमपाल, शेरबहादुर, भगवान सिंह, शिवचरन, सुरजीत सिंह, कृष्णपाल, डोरीलाल और ब्रजेश कुमार सहित अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस