2:57 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने दिया ‘पेड़ बचाओ’ का संदेश

बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में पृथ्वी दिवस के अवसर पर छात्रों ने आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने पेड़ों के महत्व को समझाते हुए कहा कि यदि हम पेड़ों की कटाई रोकेंगे, तो पृथ्वी सुरक्षित रहेगी और मानव जीवन भी संरक्षित रहेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने छात्रों को अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। छात्रों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए ‘धरती बचाओ, पेड़ बचाओ’ और ‘पानी बचाओ’ का संदेश दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। इस मौके पर शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इसमें प्राइमरी इंचार्ज अतुल वार्ष्णेय, रोहित सिंह, पीयूष यादव, सीमा वर्मा, लक्ष्मी शर्मा और आंशिका शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस