9:43 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना भैया एवं बिहार के पूर्व मंत्री मंसूर आलम साहब को शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि

शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसियों ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना भैया एवं बिहार के पूर्व मंत्री मंसूर आलम साहब को शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि
बदायूं 22 में 2026 आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना भैया एवं बिहार प्रदेश के पूर्व मंत्री मंसूर आलम साहब के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शोकसभा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह ने अरुण कुमार सिंह मुन्ना भैया को याद करते हुए कहा कि जब वह 2002 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे तब मुझे उनके कार्यकाल में काम करने का मौका मिला मैं उनके कार्यकाल में बदायूं जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष था और सितंबर 2002 में बदायूं में कचहरी जिला पंचायत के सामने यू्नियन क्लब के प्रांगण में भारी बारिश के समय उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर एक बड़े धरना प्रदर्शन में भाग लिया ,उनकी स्मृतियों को याद करते हुए ओमकार सिंह ने कहा कि वह बहुत निर्भीक अध्यक्ष रहे जो कुछ उनके मन में होता था वह तुरंत ही उनके मुंह पर होता था आज ऐसे निर्भीक नेता को याद करते हुए मन बहुत व्यथित हैं और निश्चित रूप से कांग्रेस परिवार के लिए भी यह बहुत बड़ी क्षति है।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम साहब के पिता बिहार में बरारी विधानसभा के तीन बार विधायक रहे और बिहार प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे कांग्रेस परिवार के लिए उनकी भी क्षति अत्यंत अपूर्णीय है।
शोकसभा में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ,जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह, प्रवक्ता उपासना सिंह, एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया ने दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन करते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश कश्यप, शहर महासचिव शमीम अहमद फौजी, शहर सचिव रहीश, महासचिव योगेंद्र पाल शर्मा मैं भी दोनों नेताओं को याद करते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
शोकसभा का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया।
शोकसभा में गौरव सिंह राठौर एडवोकेट, प्रेम प्रकाश, जयराम सिंह नरेंद्र कुमार, दर्शन पाल, जाहिद अली नरेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.