6:55 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेन्शनर्स ऐसोसियेशन बदायूं का धरना प्रदर्शन

पूर्व एजेंडा के आधार पर पेन्शनर्स भवन (कोषागार कार्यालय) बदायूं पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेन्शनर्स ऐसोसियेशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा बदायूं का धरना प्रदर्शन किया गया।
जिसमें ऐसोसियेशन के प्रांतीय पर्यवेक्षक माधब मिश्र ने कहा पेन्शनर्स में तिथि के आधार पर विभेद करने वाले अंश को हटाते हुए पुराने पेन्शनर्स को आठवें बेतन आयोग की सीमा में लाया जाए।
सम्प्रेछक राजेश कुमार जौहरी ने कहा राशिकरण की कटौती 10 वर्ष पर वन्द कर दी जाए।
जिलाबरिष्ठ उपाध्यक्ष रबीन्द्रमोहन सक्सेना ने कहा पेंशन को आयकर से मुक्त रखा जाए।
जिलामंत्री उपेन्द्र उपाध्याय ने कहा पेन्शनर्स को आयकर से मुक्त रखा जाए।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी अगर आप गहन बिचार करेंगे तो आप निश्चित रूप से यह पायेंगे कि आप हम बुजुर्गों को संरक्षण नहीं दे रहे हैं।
इसलिए आप हमारी याचना पर बिचार करते हुए हमारी दसों मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने का कष्ट करें।
वैठक में उपाध्यक्ष श्रीमान ब्रिजेश कुमार चौहान, मीडया प्रभारी प्रमोद कुमार शर्मा, किशनलाल, श्यामलाल, मोहम्मद इदरीश, महेशचन्द्र सक्सेना, प्रभाकर मिश्र, जफर सावरी हरिओम सक्सेना, गम्भीर सिंह कटियार, जगदीश चन्द्र तिवारी, चन्द्र प्रकाश जौहरी, रामनिवास बर्मा, मन्शुखलाल गुप्ता, प्यारेलाल, आयशा प्रबीन, आशुतोष पाठक, दुर्बिजयसिंह, सुभाष चंद्र शर्मा, आर के मिश्र, श्रीमती मधुवाला जैन ,गिरिराज किशोर गुप्ता ,हरिओम सिंह, श्रीमती सरोजवाला शर्मा, श्रीमती बदरूलनिंशां , श्रीमती ममता सक्सेना, सतेन्द्रशाक्य, श्रीकृष्ण गुप्ता आदि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन ग्यापन में भाग लिया

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.