बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम से लापता हुई पांच साल की बच्ची को बिल्सी पुलिस ने महज आधे घंटे में तलाश कर परिजनों को सौंप दिया
परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
बिल्सी थाना क्षेत्र के बेहटा गुसाई निवासी रिजवान ने बताया कि बुधवार को वह अपनी पांच वर्षीय बेटी सोफिया बी के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम से पैसे निकालने पहंचे थे। इसी दौरान उनकी बेटी एटीएम से लापता हो गई।
बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ तलाश में जुट गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्ची को महज आधे घंटे में तहसील रोड से सकुशल बरामद कर लिया।
बच्ची को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने पुष्टि की, कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्ची को आधे घंटे में ढूंढ लिया गया। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

