4:18 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – युवक ने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने का लगाया आरोप

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के बेरमई खर्द में एक व्यक्ति ने अपने बेटे के ससुराल पक्ष पर मारपीट और
खटिया में आग लगाने का आरोप लगाया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने बिल्सी पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।
बेरमई खुर्द निवासी अमरपाल पुत्र गणेश ने पुलिस को
दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बेटे के ससुराल पक्ष् के लोग उनके घर आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। अमरपाल का आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने घर में रखी एक खटिया में आग लगा दी।
घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गईं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहंची, लेकिन पुलिस के
पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए। पीडित
अमरपाल ने मंगलवार दोपहर बिल्सी थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है। बिल्सी क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.