11:43 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिजली न मिलने पर किसानों का बिजली घर पर प्रदर्शन, मक्का की फ़सल सूखने का आरोप

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के अगोल, नगरिया, नगला जाटान
और कुदरनी सहित कई गांवों के किसानों ने बिजली आपूर्ति न मिलने का आरोप लगाते हुए बिल्सी बिजली घर पर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि सिंचाई के अभाव में उनकी मक्का की फसल सूख रही है।
सोमवार सुबह करीब 11 बजे इन गांवों के किसान बिजली घर पहंचे और अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से शिकायत की। किसानों ने बिजली विभाग पर जंगल की बिजली सप्लाई बाधित करने का आरोप लगाया।
अगोल निवासी भूरे शाक्य ने बताया कि पिछले चार दिनों से बिजली आपर्ति ठप है,जिसके कारण सिंचाई नहीं हो पा रही है और मक्का की फसल सूख रही है। राजेश शाक्य ने भी इसी बात को दोहराते हुए कहा कि सिंचाई के अभाव में फसलें पूरी तरह से खराब हो रहं हैं,जिससे किसान परेशान हैं। बिल्सी के जेई गजेंद्र पाल ने किसानों को शंत करते हुए
बताया कि बिजली आपर्ति आज दोपहर 2 बजे तक
बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने किसानों को जल्द ही
बिजली मिलने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस