2:57 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं की राजनीति में परिवर्तन के संकेत, भूल जाएगें अपनों को और नया होगा गणवेश ?

बदायूं की राजनीति में परिवर्तन के संकेत, भूल जाएगें अपनों को और नया होगा गणवेश ?
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
जिले के राजनेतिक गलियारों में चलने वाली अटकलबाजियों के जिले की राजनीति में वर्तमान समय जो खामोशी दिख रही है वह किसी तूफान से पहने दिखने वाली खामोशी जसी लग रही है जिसमें विधानसभा चुनाव से पूर्व जिले के तमाम राजनेताओं के दल और हदय परिवर्तन हो सकते हैं। सबसे पहले बदायूं की बात की जाये तो यहां भाजपा के सामने सपा नया उम्मीदवार मैदान में लायेगी और वह उम्मीदवार ऐसा होगा जिसके सामने बदायूं में सपा टिकट के दावेदार बनकर चर्चित होने वाले चुप्पी साध जाएगे। बसपा से लोकसभा चुनाव की तरह दलबदलने वाले को मैदान में उतारा जा सकता है। शेखूपुर में सपा टिकट की दावेदारी को लेकर विधायक हिंमाशु यादव का विरोध करने वालों को सपना टूटने के हालात का सामना करना पडे और इसके चलते दलबदल का नया रंग सामने आने के हालात दिखें। दातागंज में कुछ लोगों को भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह का मैदान परिवर्तन होने के हालात दिख रहे हैं लेकिन राजनेतिक गलियारों की अटकलबाजियों में इस पर चुप्पी है और भाजपा से राजीव कुमार सिंह के पुत्रः मैदान में आने की पक्की उम्मीद सुनाई दे रही है। दातागंज से सपा टिकट के दावेदार कई दावेदार पिछले चुनाव की तरह फिर दिख रहे हैं लेकिन इस बार दातागंज क्षेत्र की सपा में बगावत के आसार बिल्कुल नहीं दिखेगे और सपा जिसकेों मैदान उतारेगी वहीं चैन से चुनाव मैदान में आएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस