8:03 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

भगवान परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने बताया कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के अंशावतार और आठ चिरंजीवियों में से एक हैं। उन्होंने उनके जीवन, न्यायप्रियता और दुष्टों के विनाश से जुड़ी कथाओं का उल्लेख किया।

इस अवसर पर संस्था के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश कुमार मौर्य, दामोदर सिंह, जे.आर. गुप्ता, भारतेंद्र सिंह, रामकिशोर, डॉ. अखिलेश गुप्ता और आर्यन सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.