बिल्सी में दो शिकायतों का हुआ निराकरण
बिल्सी। तहसील लोक सभागार में माह के तीसरे शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नवागत एसडीएम राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर यहां 33 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से दो का मौके पर निराकरण किया गया। साथ ही शेष शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सीओ केके तिवारी, तहसीलदार प्रज्ञा सिंह, बीईओ गौतम प्रकाश, बीडीओ शैली गोविल, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, हरपाल सिंह, विनोद कुमार साहू आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

