11:47 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

सोमनाथ यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों का दल हुआ रवाना

सोमनाथ यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों का दल हुआ रवाना

19 अप्रैल को लखनऊ में करेंगे मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग फिर होंगे सोमनाथ के लिए रवाना

बदायूं 18 अप्रैल। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का सम्पूर्ण प्रदेश में भव्यपूर्ण आयोजन 19 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की आस्था, संस्कृति और आत्मगौरव का भव्य उत्सव है, जो सोमनाथ मन्दिर के हजार वर्षों की अविचलित यात्रा को स्मरण कराता है।

उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में 19 अप्रैल 2026 को होगा। तीर्थयात्रियों द्वारा कार्यक्रम के समापन के उपरान्त सोमनाथ के लिए प्रस्थान किया जायेगा। जनपद बदायूँ से तीर्थयात्रियों को लखनऊ ले जाने एवं लखनऊ से सोमनाथ जाने व सोमनाथ से वापस जनपद बदायूँ तक आने-जाने की सम्पूर्ण यात्रा के लिए जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय द्वारा सुरेन्द्र कुमार वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य, आई०टी०आई०, बदायूँ को नोडल अधिकारी नामित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि सुरेन्द्र कुमार वाष्र्णेय, प्रधानाचार्य, आई०टी०आई०, बदायूँ, को आदेशित किया जाता है कि वह दिनांक 18 अप्रैल, 2026 को तीर्थयात्रियों को लखनऊ मुख्य कार्यकम तक ले जाने एवं दिनांक 24 अप्रैल, 2026 को सोमनाथ से प्रस्थान कराते हुए जनपद बदायूँ तक वापस आने तक की सम्पूर्ण यात्रा अपनी देख-रेख में सम्पन्न करायेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस