सहसवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 किलो डोडा व मोटरसाइकिल के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
बदायूं | 18 अप्रैल 2026
जनपद बदायूं में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को 4 किलोग्राम अवैध डोडा और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के नेतृत्व में थाना सहसवान पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चेकिंग व मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कछला रोड स्थित बिजलीघर के पास से अभियुक्त को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हसरत पुत्र असरफ अली निवासी ग्राम भवानीपुर खल्ली थाना सहसवान, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ, साथ ही एक मोटरसाइकिल संख्या UP24BQ3913 को भी सीज किया गया।
इस संबंध में थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 186/26 धारा 8/15/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जबकि मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com