अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज।
उझानी बदांयू 18 अप्रैल।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हजरतगंज निवासी सुरदीप तोमर पुत्र सतीश चन्द्र ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि दिनाँक 15 अप्रैल को रात्रि 8.30 बजे करीब जब मेरे पिता सतीशचन्द्र पुत्र स्व चन्द्रपाल सिंह घर से पैदल पैदल अपनी साईड में अपने हाथ पर गांव में ही अपने खेत पर जा रहे थे कि रास्ते में अचानक पीछे से सहसवान की ओर से आ रही तेज रफ्तार लोडर डी0सी0एम0 गाडी रजि० न० UP81ET7375 चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बिना हार्न बजाये फुटपाथ पर चल रहे मेरे पिता के जोरदार टक्कर मार दी जिससे मेरे पिता के गम्भीर प्राणघातक चोटें आयी जिन्हे मौके पर मौजूद राहगीर ग्राम निवासी रोहित व सौमेन्द्र व अन्य बहुत से लोगो के सहयोग से आनन फानन में राजकीय मैडिकल कालेज बदायूं ले गये जहा एक्सीडेन्ट में आयी चोटो के कारण कुछ ही समय में दौरान उपचार उपरान्त मेरे पिता सतीशचन्द्र की मृत्यु हो गयी ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com