1:58 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

सावधान- मिलावटी पनीर खपाने को तैयार हैं धंधेबाज

सावधान- मिलावटी पनीर खपाने को तैयार हैं धंधेबाज।

बदांयू 17 अप्रैल।

पनीर खरीदते समय क्या आपने उसकी शुद्धता की जांच की है? अगर नहीं, तो सावधान हो जाइए! क्योंकि सहालग का सीजन आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। चंद रुपयों के लालच में वह आपकी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। सामान्य दिनों में जिस पनीर की खपत 4 से 5 क्विंटल होती थी सहालग में मांग बढ़ने से 8 क्विंटल होने लगी है।

सहालग को लेकर बाजार में दूध और पनीर की मांग बढ़ गई है। इसका फायदा उठाने के लिए मिलावट करने वाले धंधेबाज सक्रिय हो गए हैं। पाउडर और पैकेट के दूध में अरारोट मिलाकर बने पनीर सस्ते दर पर धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं।

मिलावट के इस खेल में सेहत को सुरक्षित रख पाना मुश्किल हो गया है। आश्चर्य की बात तो यह है कि रकम खर्च करने के बाद भी लोग शुद्ध खाद्य पदार्थ नहीं पा रहे हैं।

इसकी पूर्ति के लिए पैकेट का दूध आता है। शेष पूर्ति मिलावट के सहारे होती है। बताते हैं कि डेरी बढ़ाने की जरूरत है। तभी मांग की पूर्ति संभव है, उत्पादन कम और खपत अधिक होने का ही लाभ धंधेबाज उठाते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.